August 12, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

सावन में शिव भक्ति में लीन हुए धीरेन्द्र सिंह पंवार, महादेव से की क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री,उत्तराखंड सरकार) धीरेन्द्र सिंह पंवार ने आज डोईवाला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत माजरी ग्रांट, वार्ड संख्या-4 स्थित चांडी प्लांटेशन के शिव मंदिर में पहुंचकर देवाधिदेव महादेव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की।

उन्होंने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की आराधना, आस्था और भक्ति का पर्व है।

सावन में शिवलिंग पर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने से मन को शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

भगवान शिव की कृपा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।