October 31, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

थाने से घर लौटे युवक की मौत, थाने का गेट तोड़कर लोगों ने थाने में किया हंगामा

थाने से घर लौटे युवक की मौत,
थाने का गेट तोड़कर लोगों ने थाने में किया हंगामा
————————————————————————–
कोटद्वार।

कार्बेट टाइगर रिजर्व के झिरना रेंज में एक रायफल चोरी के मामले में कालागढ़ थाने में पूछताछ के बाद घर लौटे वन वाचर सोनू कुमार की मौत हो गई।
शुक्रवार सुबह परिजन और भारी संख्या में ग्रामीण वन वाचर का शव लेकर कालागढ़ थाने में जमा हो गए और पुलिस पर थर्ड डिग्री प्रयोग करने का आरोप लगाकर खूब हंगामा किया।
शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण मुख्य मार्ग पर कालागढ़ थाने के सामने जमा हुए और पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
भारी भीड़ देखकर पुलिस ने थाना में थाने के गेट को बंद कर दिया,लेकिन ये सब करने से ग्रामीणों का गुस्सा और अधिक बढ़ गया।
इसी बीच भीड़ बेकाबू होकर थाने की गेट को तोड़ती हुई परिसर में प्रवेश कर गई।
पुलिस अधिकारी व ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।लोगों ने शव को थाना परिसर में रखकर खूब हंगामा किया,प्रदर्शनकारियों ने कालागढ़ थाना पुलिस को सीनू की पूछताछ के दौरान गंभीर रूप से पिटाई करने का आरोप लगाया कहा कि उसे इतना मारा गया की अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गयी।
शुक्रवार देर शाम प्रदर्शनकारियों,वन विभाग और पुलिस प्रशासन के बीच चली वार्ता में मृतक आश्रित को मुआवजा देने की घोषणा और मामले की जांच का आश्वासन दिया गया इसके बाद शव कब्जे में लेकर
के बाद शव कब्जे में लेकर कोटद्वार पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

Share this post