May 2, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

कांग्रेस की टीम सोशल मीडिया का हुआ पुनर्गठन,वर्ष 2022 के चुनाव को लेकर भी हुई चर्चा

कांग्रेस की टीम सोशल मीडिया का हुआ पुनर्गठन,वर्ष 2022 के चुनाव को लेकर भी हुई चर्चा
————————————————————————
देहरादून।
कांग्रेस पार्टी के दून महानगर सोशल मीडिया का पुनर्गठन सोशल मीडिया महानगर अध्यक्ष मधुसूदन सुंदरियाल के द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा जी ने की । जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश चेयरपर्सन शिल्पी अरोड़ा रहीं । सोशल मीडिया महानगर अध्यक्ष ने विकी नायक को उपाध्यक्ष ,मनीष राणा महानगर महासचिव , अनुराग जगोत्रा महानंगर महासचिव ,दिनेश सिंह पंवार महानगर महासचिव ,वहदूद हसन महानगर सचिव के पद पर नियुक्त किया गया ।


टीम सोशल मीडिया को लाल चंद शर्मा एवम शिल्पी अरोड़ा ने सम्बोधित किया और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सोशल मीडिया के द्वारा दल के पक्ष में बेहतर प्रचार-प्रसार कैसे हो पर विचार विमर्श तथा वर्ष 2022 चुनाव की रणनीति को सफल बनाने पर भी चर्चा हुई।

About The Author