June 16, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

लेफ्टिनेंट अखिल गौतम को दी बधाई,अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित

लेफ्टिनेंट अखिल गौतम को दी बधाई,अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित

———–‐——————————-‐———————————–

उत्तराखंड विधानसभाअध्यक्ष ने आज ऋषिकेश विधानसभान्तर्गत भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने अखिल गौतम को अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया,व उनको गौरवशाली भारतीय सेना का हिस्सा बनने पर बधाई दी।

इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा है कि अखिल गौतम के भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में चयनित होना ऋषिकेश वासियों के लिए गौरव की बात है । श्री अग्रवाल ने कहा है कि उत्तराखंड जहां देवभूमि के नाम से जानी जाती है वही वीरभूमि के नाम से भी उत्तराखंड को जाना जाता है।
उन्होंने कहा है कि अखिल गौतम बाल्यकाल से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई पूरी कर भारतीय सेना में जाने का मन बनाया ।
श्री अग्रवाल ने कहा है कि भारतीय मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) देहरादून से पासिंग आउट होने के बाद अब कुछ ही समय के पश्चात वह हिसार, हरियाणा में नई तैनाती के रूप में ज्वाइन करेंगे ।
इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने अखिल गौतम के पिता श्री राजीव गौतम, माता श्रीमती शारदा गौतम एवं बहन साक्षी गौतम को शुभकामनाएं दी ।
श्री अग्रवाल ने कहा है कि अखिल गौतम ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर आरपीएस स्कूल एवं ऋषिकेश का नाम रोशन किया है l इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र राणा, रविंद्र शर्मा, राजीव अग्रवाल आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।