May 21, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

सीएम धामी ने महाशिवरात्रि पर उधमसिंह नगर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर चकरपुर, उधम सिंह नगर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने वनखंडी महादेव मंदिर में मेले का शुभारंभ भी किया।

इस दौरान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।