मुख्यमंत्री ने सविता कंसल को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत से रविवार को मुख्यमंत्री के भागीरथीपुरम स्थित आवास में उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद की पर्वतारोही सविता कंसवाल ने भेंट की। उन्होंने बताया कि आईएमएफ के मैसिफ एक्सपीडिशन के तहत उन्होंने माउंट एवरेस्ट, लोहत्से एवं पुमोरी शिखर का सफल आरोहण किया। इसमें देशभर से 12 पर्वतारोहियों ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने सविता कंसवाल को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा की उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही हैं। सविता की यह उपलब्धि राज्य के लिए गौरव की बात है।
Share this post
