September 23, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना

प्रदेशवासियों के आरोग्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना; बोले—आयुर्वेद हमारी समृद्ध विरासत और स्वस्थ जीवनशैली का आधार
आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री धामी का संदेश
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयुर्वेद दिवस के अवसर पर भगवान धन्वन्तरि की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, आरोग्य, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा, संस्कृति और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा रोगों से बचाव में आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका है। आयुर्वेद केवल उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की समग्र दृष्टि प्रदान करता है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज आयुर्वेद एवं भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर नई पहचान और स्वीकार्यता मिल रही है। भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपराएं विश्व को स्वस्थ जीवन और समग्र स्वास्थ्य की दिशा में नई राह दिखा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने आयुर्वेद दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से भारतीय चिकित्सा परंपराओं और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का आह्वान किया।

Share this post