June 16, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

गंगा दशहरा पर मुख्यमंत्री ने दी राज्य की जनता को बधाई,जनता के स्वस्थ जीवन की कामना

गंगा दशहरा पर मुख्यमंत्री ने दी राज्य की जनता को बधाई
————————————————————-
मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तराखंड राज्य की जनता को बधाई दी और सभी के स्वस्थ जीवन की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवनदायिनी मां गंगा का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। बिना गंगा व अन्य पावन नदियों के लोक जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है,क्योंकि यह हमारे अस्तित्व से जुड़ा विषय भी हैं।
उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि इस पावन अवसर पर हमें गंगा एवं अन्य नदियों के साथ ही सभी जल स्रोतों को पवित्र रखने में अपना योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा नमामि गंगे और स्वच्छ भारत का जो संकल्प लिया है उस संकल्प को पूरा करने में भी हमें सहयोगी बनना होगा,तभी इस पर्व को मनाने की सार्थकता है।