June 13, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

मुख्यमंत्री ने पीआरओ के बाद आज नियुक्त किये 1ओएसडी 1पीआरओ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने (पीआरओ)जनसंपर्क अधिकारियों के बाद अपने दो ओएसडी अर्थात विशेष कार्याधिकारियों की नियुक्त करके शासन के काम को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
पीआरओ के बाद 1ओएसडी व 1 पीआरओ नियुक्त कर दिये हैं,जिसके कि सचिवालय प्रशासन ने विधिवत आदेश भी आज जारी कर दिए हैं।


मुख्यमंत्री धामी ने एसपी रावत को ओएसडी और भजराम पंवार को अपना पीआरओ बनाया है।
टिहरी निवासी भजराम पंवार संघ पृष्ठभूमि से जुड़े हैं। वह लम्बे समय से विधायक हरबंश कपूर के साथ भी काम कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने भजराम को अपना ओएसडी बनाया था। जबकि एसपी रावत स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में तैनात हैं। वह मूल रूप से पिथौरागढ़ से हैं। दोनों की नियुक्ति फरवरी 2022 तक की गई।