June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

भाजयुमो प्रभारी पांडे ने किया क्षेत्र भ्रमण,शोक संतप्त परिवार को बधाया ढांडस,कहां-जानने के लिए पढें

भाजयुमो प्रदेश प्रभारी गौरव पाण्डे ने राज्य में कोरोना की दूसरी लहर के कम होते ही अपने कार्य क्षेत्र जागेश्वर में रात्रि प्रवास किया।सुबह उन्होनें फल्टियां गांव में भ्रमण कर वहां के युवा साथियों व आमजन से विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
पांडे ने फल्टियां निवासी पुनी राम जी के निधन पर उनके घर जाकर शोक संतप्त परिवार को ढांडस बताया व हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कहा कि ये समय उनके परिवार के लिए कठिन समय है, बाबा जगनाथ से इस दुखद क्षण से उनके परिवार को जल्दी ही मुश्किल समय से उबारने की कामना की।
क्षेत्र प्रवास के दौरान युवा मोर्चा मंत्री पवन कुमार, मनोज पांडेय, कमलेश जोशी , दीपक , भूतपूर्व प्रधान पान सिंह , दिलीप सिंह , भगवान सिंह , दीपक रोहित प्रकाश सागर विनोद हिमांशु गौरव सहित अनेक युवा शामिल रहे।