October 12, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे को भाजपा बनायेगी मेगा इवेंट

पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे को भाजपा बनायेगी मेगा इवेंट
—————————————————————–
देहरादून।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 5 नवंबर को केदारनाथ धाम का दौरे को उत्तराखंड भाजपा मेगा इवेंट बनाने जा रही है।
एक ही दिन में एक ही समय पर केदारनाथ से देश के 11 अन्य ज्योतिर्लिंग समेत देशभर के 100 शिवालय और उत्तराखंड के आदि गुरु शंकराचार्य से जुड़े 11 शिवालय वर्चुअल जोड़ने की योजना है।
पीएम के दौरे के माध्यम से एक साथ सभी ज्योतिर्लिंग को जोड़ने का प्रयास होगा।जिस वक्त पीएम मोदी बाबा केदार के शरण में होंगे,ठीक उसी समय उत्तराखंड के सभी प्रमुख शिवालयों में भाजपा के वरिष्ठ नेता विशेष पूजा अर्चना करते दिखेंगे।
प्रदेश संगठन इसकी तैयारी में जुट गया है।

उन्होंने निर्माण कार्यों से दिव्य और भव्य स्वरूप ले रही केदार नगरी में पीएम आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। करीब 400 करोड़ से तैयार पुनर्निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ दौरे के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।चुनावी साल में पीएम का पिछले 1 महीने में उत्तराखंड का यह दूसरा दौरा है।
भगवान शिव में अगाध आस्था रखने वाले पीएम के इस दौरे को भाजपा की हिंदुत्व कार्ड से भी जोड़कर देखा जा रहा है पार्टी ने उनके कार्यक्रम को एक मेगा इवेंट में बदल दिया है।

Share this post

More stories