सेला पर्व के अवसर पर वन गुज्जर समुदाय के बीच पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट
राज्यसभा सांसद एवं उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट आज ऋषिकेश के कुनाऊचौड़ में वन गुज्जर समुदाय द्वारा सेला पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने समुदाय के लोगों से आत्मीय संवाद कर सभी को पर्व की शुभकामनाएँ दीं।

अपने संबोधन में महेन्द्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में उपस्थित वन गुज्जर समुदाय के लोगों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

इस अवसर पर सामाजिक समरसता, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

सभा के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया और उपस्थित जनसमुदाय को वृक्षारोपण और उनके लगातार संरक्षण के लिए भी बढ़चढ़कर भाग लेने की अपील की।
