June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

भाजपा नेता विकास शर्मा ने आपदा प्रभावित संजय नगर खेड़ा में आपदा पीड़ितों को राशन किटों का किया वितरण

बिरेन्द्र सिंह कपकोटी

 

रूद्रपुर।
भाजपा नेता विकास शर्मा ने आपदा प्रभावित संजय नगर खेड़ा में आपदा पीड़ितों को सरकार द्वारा दी जा रही राशन किटों का वितरण किया।
इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा आने से पहले ही सचेत हो गये थे। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद ही उन्होंने प्रदेश भर के अधिकारियों को आगाह करते हुए राहत और बचाव कार्य तत्परता से शुरू करने के निर्देश दिये थे इसी का नतीजा रहा कि इतनी बड़ी आपदा में बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित बचाया गया। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आई इस आपदा ने कई इलाकों में हजारों लोगों का जीवन संकट में डाल दिया था। इस कठिन समय में सरकारी मशीनरी पहले ही दिन से प्रभावितों की मदद के लिए तत्परता से जुटी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से लंगर चलाकर जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है इसके अलावा सरकार की ओर से निःशुल्क राशन किटों का भी वितरण किया जा रहा है जिसमें चावल,दाल मसाले घी आदि शामिल हैं। भाजपा नेता ने कहा धामी सरकार आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है। जरूरतमंदों की मदद के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होने कहा कि राशन वितरण का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।