May 15, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

भाजपा नेता पांडे ने किया जनसम्पर्क,क्षेत्रवासियों के हर सुख दुख में शरीक रहने का दिया भरोंसा

जागेश्वर।विधानसभा जागेश्वर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व भाजपा नेता सुभाष पाण्डे के द्वारा अपनी विधानसभान्तर्गत अनेक क्षेत्रों का भ्रमण किया।
पांडे ने खेती,सिद्धी,नैनोली,बन आदि गांवों में स्थानीय जनता व अपने कार्यकर्ताओं के सुख दुख में शामिल होकर ग्रामीण जनों से सम्पर्क किया व मास्क ,सैनेटाइजर वितरित किये व जनता के हाल चाल जानकर उनकी सम्स्यायें जानी व निदान हेतु अधिकारीगणों से वार्ता की।

भ्रमण कार्यक्रम में पांडे के साथ प्रधान संगठन अध्यक्ष व मंडल उपाध्यक्ष प्रताप गैडा जी,जिला पंचायत प्रतिनिधि मनोज पंत जी,मंडल उपाध्यक्ष गोकुल पान्डे,मंडल मंत्री गोपाल सिंह बिनौली ,मंडल मंत्री दिवान राम ,प्रधान उमेश पान्डे ,प्रधान विमल कुमार जी,मोहन सिंह बिष्ट ,दिवान सिंह जी,शिव दत्त भट्ट ,दीपक उप्रेती ,विनय पाठक ,हरीश नाथ ,गोधन सिंह मेहरा ,गणेश उप्रेती ,नन्दन सिंह ,हरीश बिष्ट,चन्दन सिंह आदि दर्जनों की संख्या में उपस्थित थे।