May 25, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

भाजपा नेता ने किया जनसंपर्क,आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु मौके पर ही अधिकारियों की लगाई अच्छी क्लास

बिरेन्द्र सिंह कपकोटी

 

जागेश्वर।
वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पान्डेय द्वारा जागेश्वर विधानसभा में लमगड़ा मण्डल के मेरगांव,उन्यूडा,डौठा,रैचना,भांगादेवली,हटपल्ला आदि क्षेत्रों में स्थानीय जनता से संपर्क कर उनकी समस्यायें जानी व निदान हेतु स्थल से सम्बन्धित अधिकारियों से निदान हेतु वार्ता की।
डौठा,व भांगादेवली में स्थानीय जनता व अपने कार्यकरताओं द्वारा आयोजित बैठक में ग्राम के वरिष्ठ जनों व स्थानीय जनता को सम्बोधित कर सरकार द्वारा जनहित में लागू योजनाओं की जानकारी देकर लाभ लेने की अपील कर हमेशा जनता के साथ खडे रहने का वादा किया। बैठक दर्जनों लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली व तन मन धन से भा ज पा का साथ देने का वादा किया। भ्रमण कार्यक्रम व बैठक में जिला मंत्री व जिला पंचायत सदस्य त्रिलोक रावत ,ब्लाक प्रमुख लमगडा विक्रम बगडवाल ,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा , ,मंडल उपाध्यक्ष केशव राम , चिन्ता सिंह ,प्रधान मनोज मेलकानी ,क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेन्द्र आर्या ,हेम पाण्डे , प्रकाश जोशी ,किशन अधिकारी , दीपक देवलिया ,राजू बेलवाल ,दीपक पान्डेय,चन्दन मेर ,प्रताप सिंह बिष्ट ,जगदीश तिवारी ,राम सिंह मेर ,जगदीश नयाल,गोविंद खोलिया ,लक्ष्मण सिंह मुश्यौनी ,गिरीश दुर्गापाल ,गोविन्द बिष्ट ,हरीश राम ,नबीन राम ,सहित अनेकों कार्यकर्ता रहे।