June 11, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

उत्तराखंड राज्य निर्माण व विकास की धूरी उत्तराखंड की मातृशक्ति के सम्मान को प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार-जुगरान

उत्तराखंड राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मातृशक्ति के सम्मान को प्रतिबद्ध है भाजपा सरकार-जुगरान ——————————————–भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र जुगरान ने कहा कि अलग उत्तराखंड राज्य निर्माण के ऑदोलन में विशेष व महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मातृशक्ति के सम्मान हेतु भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है।जुगरान ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सभी हितों,सुरक्षा व क्षैतिज आरक्षण देने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को राज्य लोक सेवा आयोग के दायरे में आने वाले पदों के साथ ही सरकारी सेवाओं में 30 फीसदी आरक्षण देने के लिए सच्चे मन,वचन और कर्म से प्रतिबद्ध है, और सदैव रहेगी।सरकार अपनी विधाई शक्तियों का प्रयोग कर उत्तराखंड महिला आरक्षण को बरकरार रखने के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से हर संभव प्रयास करेगी,साथ ही संवैधानिक व्यवस्था के अंतर्गत भी सभी आवश्यक पहलुओं पर विचार-विमर्श करेगी।जुगरान ने कहा कि अलग राज्य का निर्माण मातृशक्ति देन है,इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिए और उत्तराखंड की आर्थिक सामाजिक विकास और संघर्ष की धूरी भी उत्तराखंड की मातृशक्ति है।उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। भाजपा ने जो भी वादे महिलाओं से किये वे सभी पूरे कर दिखाये।

More stories