October 12, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

बिष्ट,बुदियाल,सुषमा,रावत,पांडेय,भट्ट ने उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ चुनाव में ठोकी ताल

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है।


चुनाव हेतु विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपने अपने भाग्य आजमाने के लिए नामांकन पत्र क्रय कर लिए हैं।

चुनाव अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखण्ड में उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) देहरादून निर्वाचन-2024 हेतु विभिन्न पदों के लिए आज प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र क्रय किये गये।


अध्यक्ष पद हेतु पान सिंह बिष्ट एवं रणजीत सिंह बुदियाल, उपाध्यक्ष पद हेतु सुषमा एवं प्रशांत रावत, महामंत्री पद हेतु चेतन कुमार पाण्डेय एवं सुरेश चन्द्र भट्ट, संयुक्त मंत्री पद हेतु कैलाश रावत, संगठन मंत्री पद हेतु अंकित कुमार, प्रचार मंत्री पद हेतु बहादुर सिंह कन्याल, कोषाध्यक्ष पद हेतु राकेश कुमार धीवान तथा संयोजक/आडिटर पद हेतु विजय कुमार द्वारा नामांकन पत्र क्रय किये गये।

सभी प्रत्याशी अपने-अपने प्रचार में लगते हुए सक्रिय हो गये हैं।

Share this post

More stories