प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति से उत्तराखंड भाजपा को मिलेगा नई ऊर्जा और नई दिशा का संबल : उमेश शर्मा ‘काऊ’
राम माधव को प्रदेश प्रभारी, अरविंद मेनन व बांसुरी स्वराज को सहप्रभारी बनाए जाने पर विधायक काऊ ने दी शुभकामनाएं
देहरादून। रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव को उत्तराखंड भाजपा का प्रभारी तथा अरविंद मेनन एवं बांसुरी स्वराज को सहप्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विधायक काऊ ने कहा कि तीनों नेताओं का व्यापक राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण उत्तराखंड में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगा। उनके मार्गदर्शन में संगठन बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनसेवा के प्रति समर्पित होगा।
उन्होंने कहा कि सशक्त संगठन ही मजबूत जनसेवा का आधार है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करता है। नव नियुक्त प्रभारी एवं सहप्रभारियों के अनुभव का लाभ प्रदेश संगठन को निश्चित रूप से मिलेगा।
रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज के मार्गदर्शन में उत्तराखंड भाजपा संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास और जनसेवा के संकल्प को और गति मिलेगी।
उन्होंने तीनों नेताओं के सफल एवं सार्थक कार्यकाल की कामना करते हुए कहा तीनों नेताओं के व्यापक अनुभव और सांगठनिक कार्य कुशलता के दम और प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा देवभूमि उत्तराखंड में आगामी 2027 में एक बार फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनायेगी।
