June 13, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

आम आदमी पार्टी ने वायरल किया एक विवादास्पद विडिओ,भाजपा ने दून एसएसपी को दी तहरीर

आम आदमी पार्टी ने वायरल किया एक विवादास्पद विडिओ,भाजपा ने दून एसएसपी को दी तहरीर
—————————————————————————–
आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता उमा सिसौदिया ने हाल ही में एक हिंदी समाचार चैनल पर डिबेट के दौरान दिये विवादित शब्दों की आग अभी ठंडी हुई नही थी कि सामने एक और विवादास्पद विडियो वायरल होता हुआ दिखाई दे रहा है।

दो दिन पहले एक टीवी डिबेट के दौरान केजरीवाल के फ्री बिजली के नाम पर जिसमें बीजेपी प्रवक्ता
की तरफ से कहा गया था कि उत्तराखंड की जनता देशभक्त है,उत्तराखंड की जनता भिखारी नहीं है ।
जबिक आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया उत्तराखंड की जनता को बहुत अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया,और अब पूरी आम आदमी पार्टी कह रही है कि भाजपा उत्तराखंड की जनता को भिखमंगा कह रही है ।
वायरल हो रहे इस तरह के एक क्लिप को उत्तराखंड आम आदमी पार्टी आईटी सेल की तरफ से एडिट करके अपने ऑफिसियल पेज में डाला गया है।
आदित्य बुलेटिन न्यूज पोर्टल द्वारा उस वायरल वीडियो का सच आपको पहले दिखा दिया गया था।
आम आदमी की इस प्रकार की एडिटिंग के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने एक तहरीर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को दी है,अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस भाजपा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करती है या नहीं।