September 16, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

प्रबन्ध निदेशक, पी0सी0 ध्यानी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर पिटकुल में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

उत्तराखण्ड राज्य के युवा ऊर्जावान एवं प्रबन्धन विशेषज्ञ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को जनसेवा के रूप में मनाते हुये आज दिनांक 16.09.2026 को पिटकुल में ‘स्वैच्छिक रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया गया, जिसमें रिकार्ड *202 कार्मिकों* द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर पिटकुल के प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी को जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गयी एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की गयी।
प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा सर्वप्रथम देव भूमि ब्लड सेन्टर, हरिद्वार रोड़, देहरादून के चिकित्सक, पी0आर0ओ0, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य सहयोगी कार्मिकों को फूलों की कलियाँ देकर उनका स्वागत किया गया।


इसके उपरान्त प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा कार्मिकों को सम्बोधित करते हुये कहा गया कि रक्तदान महादान होता है तथा जहाँ एक ओर हम रक्तदान करके दूसरों का जीवन बचाते हैं तो वहीं दूसरी ओर अपने शरीर को भी बीमारियों से बचाते हैं। आज के इस युग में लोगों को हो रही गम्भीर बीमारियों के चलते रक्त की अत्याधिक आवश्यकता पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर अस्पतालों में रक्त की कमी होती है, जिस कारण हमें रक्तदान करना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा सभी कार्मिकों को रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही रक्तदान शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी को बधाई एवं शुभकामनायें दी गयी।
प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी जी द्वारा अवगत कराया गया कि पिटकुल के कार्मिक सदैव अपने सामाजिक दायित्वों की पूर्ति हेतु हमेशा तत्परता के साथ खड़े रहते हैं जिसका एक उदाहरण आज का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर है, जिसमें उनके द्वारा दिये गये नारे ‘‘सब के लिये एक, एक के लिये सब’’ को यथार्थ करते हुये पिटकुल के कार्मिकों द्वारा इस वर्षा के मौसम में अपने-अपने तैनाती स्थानों जिनमें दुर्गम क्षेत्र भी सम्मिलित हैं यथा सिमली, कर्णप्रयाग, खन्दूखाल, श्रीनगर, रूड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी, काशीपुर इत्यादि जगहों से यात्रा करते हुये इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया एवं अपने सामाजिक दायित्वों की पूर्ति की गयी।


इस अवसर पर मंच का संचालन करते हुये उपमहाप्रबन्धक (मा0सं0) विवेकानन्द द्वारा अवगत कराया गया कि मा0 मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी जी के निर्देशन में पिटकुल विगत चार वर्षों से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है जिसमें पिटकुल के कार्मिकों द्वारा हर वर्ष बढ़-चढ कर हिस्सा लेते हुए अधिक से अधिक रक्तदान किया जाता है तथा गतवर्ष कुल 190 कार्मिकों द्वारा रक्तदान किया गया था। शिविर में कार्मिकों द्वारा अत्यधिक उत्साहपूर्वक रक्तदान किया गया, जिसमें पिटकुल के कारपोरेट, गढ़वाल एवं कुमाऊँ क्षेत्रों के कार्मिकों द्वारा स्वेच्छा से भारी संख्या में प्रतिभाग किया गया तथा इस वर्ष भी शिविर में कुल रिकार्ड *202 यूनिट* रक्त एकत्रित हुआ है।
इस अवसर पर मुख्य अभियन्ता ईला चन्द्र, अनुपम सिंह, पंकज कुमार, अधीक्षण अभियन्ता कार्तिकेय दुबे,बलवन्त सिंह पांगती, अधिशासी अभियन्ता राजीव सिंह, राकेश बिजल्वाण, हिमांशु बालियान, सतेन्द्र रावत, दीपेश रोहिला, राजेश कुमार गुप्ता, राजवीर सिंह, सहायक अभियन्ता देवेन्द्र मलिक, हिमांशु डोभाल, अभिषेक, सहायक लेखाधिकारी अविनाश चमोली, प्रमोद जोशिया अवर अभियन्ता प्रियंका रोहिला, अजय रावत,राजेश शर्मा, अनुज, लेखाकार वनिता पटवाल कार्यालय अधीक्षक-प्रथम इमरान खान, नरेन्द्र बिष्ट, सहायक लेखाकार अर्जुन चैहान एवं संविदा कार्मिक मोहित गुसाईं, आशा बिष्ट,मोहित सोंलकी, राजेश नेगी राहुल,आशु, कुलदीप खड़का इत्यादि कार्मिक उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त प्रबन्ध निदेशक पी0सी0 ध्यानी द्वारा दिये गये अनुमोदन के उपरान्त 01 सहायक अभियन्ता (वि0 एवं यां0) एवं 34 अवर अभियन्ता (वि0 एवं यां0) के स्थाईकरण के आदेश निर्गत किये गये, जिससे कार्मिकों में हर्ष की लहर है तथा कार्मिकों द्वारा प्रबन्ध निदेशक महोदय का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। प्रबन्ध निदेशक द्वारा सम्बन्धित कार्मिकों को बधाई देते हुए सभी कार्मिकों को अपना कार्य पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ किये जाने एवं कारपोरेशन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु अपना शत-प्रतिशत योगदान दिये जाने का आह्वान किया गया तथा पिटकुल को और ऊँचाईयों पर ले जाने हेतु प्रयासरत रहने का भी सभी कार्मिकों से अनुरोध किया गया।