October 31, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

राठ महाविद्यालय पैठाणी,पौड़ी में हिंदी दिवस पर आयोजित हुई एक विचार गोष्ठी

डाॅ0देव कृष्ण थपलियाल

*हिंदी हमारी राष्ट्रीय पहचान है : डॉ0 नेगी*

*राठ महाविद्यलय पैठाणी पौड़ी में हिंदी दिवस पर आयोजित हुई एक विचार गोष्ठी ।*

*महाविद्यालय की कला परिषद द्वारा आयोजित की गई गोष्ठी*

पैठाणी । “हिंदी दिवस” पर महाविद्यालय की कला संकाय परिषद् द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमे वक्ताओं नें हिंदी भाषा के महत्त्व पर विस्तार से प्रकाश डाला, हिंदी भाषा को देश की आन- बान- शान बताते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 जितेन्द्र कुमार नेगी नें कहा की देश के अधिकाँश भागों में हिंदी बोली और समझी जाती है । उसकी समृद्ध शब्द संसार है । हिंदी विभाग की प्राद्यापिका डॉ0 लक्ष्मी नौटियाल ने कहा की हिंदी किसी भी भाषा से अधिक समृद्ध और वैभव शाली है । उसमे संवाद करना सरल और स्पष्ट है। डॉ0 अखिलेश कुमार सिंह ने कहा की हिंदी के शब्द संसार को देखते हुए भारतीय संविधान निर्माताओ ने इसे राजभाषा का दर्जा दिया । डॉ0 राजीव दुबे ने कहा की हिंदी शौन्दर्य से परिपूर्ण है । डॉ0 वीरेंद्र चंद ने हिंदी को गरिमामय भाषा बताते हुए इसको अपनाने पर जोर दिया । उन्होंने कहा की हमें सभी भाषाओ का ज्ञान होना चाहिये, किन्तु हिंदी के महत्त्व को नही भूलना चाहिये वह हमारी राष्ट्रीय पहचान व अस्मिता से जुडी हुई भाषा है । संगोष्ठी का संचालन करते हुए डॉ0 देव कृष्ण थपलियाल ने कहा की तत्कालीन संविधान निर्माताओ नें हिंदी भाषा ताकत को समझते हुए उसे राष्ट्र हित में राजभाषा की गद्दी में विराजमान किया।


संगोष्टी को प्राध्यापको के अलावा छात्र/छात्राओ ने भी संबोधित किया । छात्र कवीन्द्र सिंह नेगी ने हिंदी के प्रति सम्मान करने व कु0 ईशा ने उसके महत्त्व पर प्रकाश डाला।

Share this post

More stories