June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

किस राज्य के भाजपा नेता के 5 लाख रुपयों को कोर्ट केस के नाम पर ठग ने लगाये ठिकाने,अब हैलो सुनने को तरसे नेता जी,जानने के लिए पढें

ठगी करने वाले लोगों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि वे अब कोर्ट केस खत्म करने के नाम पर भी ठगी करने से बाज नहीं आ रहे हैं,ऐसा ही वाकया उत्तराखंड राज्य के रामनगर का है।
एक शातिर ठग ने खुद को जज का करीबी बताकर मुकदमा खत्म कराने का लालच देकर रामनगर के भाजपा नेता अजीज खान से पांच लाख रुपये ठग लिए। भाजपा नेता ने खान ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नेता अजीज खान ने पुलिस को बताया कि उसका एक दीवानी वाद सिविल जज बाजपुर न्यायालय में चल रहा है। बीते दिनों जितेन्द्र गिरि नामक एक युवक से उसकी मुलाकात हुई। उसने खुद को मां गंगा इंटरप्राइजेज, रामदेव पुलिया दादूबाग कनखल हरिद्वार का प्रोपराइटर बताया और स्वयं के चाचा को जज बताते हुये उसके मुकदमे के निस्तारण का भरोसा दिलाया उसने इस काम के लिए दो किस्त में अजीज खान से पांच लाख रुपये ले लिए। इसके बाद फोन कॉल रिसीव करनी भी बंद कर दी। इधर-उधर से दबाव डालने पर उसने अजीज खान की पत्नी के खाते में 79500 रुपये वापस कर दिए। अब वह बाकी रकम नहीं लौटा रहा है। इस पर भाजपा नेता अजीज खान ने पुलिस से आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अबुल कलाम ने कहा कि मामले की जांच के उपंरात मुकदमा दर्ज किया जाएगा।