मुख्यमंत्री धामी ने किया कोविड टीकाकरण कैम्प का निरीक्षण।
बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चल रहे कोविड टीकाकरण कैम्प का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कोविड टीकाकरण अभियान से जुड़े स्वास्थ्य कार्मिकों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कोविड टीकाकरण के लिए आए लोगों से बातचीत भी की। सचिवालय में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बूस्टर डोज लगाई जा रही है।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी उपस्थित थी।
Share this post
