Recent Posts

November 4, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

उक्रांद परिवार में शोक की लहर,दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पाठक ने ली अंतिम सांस

*उक्रांद परिवार में शोक की लहर दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरीश पाठक ने ली अंतिम सांस*
देहरादून दिनांक 07-08-2022:
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष 57 वर्षीय श्री हरीश पाठक का लम्बी बीमारी के कारण कल रात कैलाश हॉस्पिटल देहरादून में अंतिम सांस ली | ग्राम करारा तहसील बेरीनाग पिथौरागढ़ के मूल निवासी श्री हरीश पाठक वर्तमान में देहरादून में रह रहे थे, दल का कार्यकारी पद पर रहते हुए दल के कार्यकर्मों को सफल बनाने व दल के रीति नीतियों के निर्माण में अहम योगदान रहा हैं | मिलनसार स्वभाव के श्री हरीश पाठक के योगदान को हमेशा याद किया जायेगा | स्व0 श्री हरीश पाठक अपने पीछे परिवार में पत्नी सहित एक बेटा व बेटी छोड़ गये |
पार्टी की ओर से दल के झंडे से लपेटकर श्रद्धांजलि दी, जिसमे श्री दिवाकर भट्ट,त्रिवेंद्र पंवार,बी डी रतूड़ी,ए पी जुयाल,किशन मेहता, सुनील ध्यानी, ललित बिष्ट,जय प्रकाश उपाध्याय, जयदीप भट्ट प्रमिला रावत, शकुंतला रावत, राजेंद्र बिष्ट, विजय बौडाई, बहादुर सिंह रावत,प्रताप कुंवर, उत्तम रावत, दीपक रावत, अनूप पंवार, अशोक नेगी,राजेंद्र गुसाईं,किरन रावत, मोहन असवाल,शांति भट्ट,जित्ती आदि उपस्तिथ रहे |

Share this post

More stories