November 2, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

रूस-यूक्रेन युद्ध से बने मानवीय संकट पर क्वाड नेता चिंतित,प्रधानमंत्री मोदी भी बैठक में हुए शामिल

रूस-यूक्रेन युद्ध से बने मानवीय संकट पर क्वाड नेता चिंतित,वर्चुअल बैठक की

वाशिंगटन।
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर व रूस द्वारा परमाणु धमकी के मद्देनजर पूरे विश्व में खलबली का माहौल है।
इसी बीच क्वाड नेताओं ने एक वर्चुअल बैठक कर विचार-विमर्श किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने क्वाड नेताओं के साथ बातचीत को सकारात्मक बताया।





बाइडन ने कहा कि पूर्वी यूरोप में युद्ध की वजह से पैदा हुए मानवीय संकट पर को क्वाड नेता बहुत चिंतित हैं। वर्चुअल बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री
स्काॅट मोरिसन और जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा शामिल हुए।
बाइडन ने ट्वीट कर कहा बैठक में यूक्रेन पर रूसी हमले पर गंभीर,व्यापक विचार-विमर्श व चर्चा हुई।





बताते चलें कि क्वाड में अमेरिका,भारत,ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं।
उम्मीद की जानी चाहिए कि इस विचार-विमर्श से भविष्य में सकारात्मक परिणाम हम सभी को देखने को मिलेंगे।



Share this post

More stories