May 4, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

अनैतिक देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा,पुलिस ने किया 3 महिलाओं व 4 पुरूषों को गिरफ्तार(कहां की है घटना व पुलिस,जानने के लिए पढ़ें)

अनैतिक देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा,पुलिस ने किया 3 महिलाओं व 4 पुरूषों को गिरफ्तार
————————————————————————-

पुलिस की चौकस व सटीक कार्यवाही से एक सनसनीखेज देह व्यापार के धंधे का खुलासा हुआ है।
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद के नानकमत्ता में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का खुलासा करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलायें व चार पुरूष शामिल हैं।





उधमसिंह नगर की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अनैतिक देह व्यापार की शिकायत पर नानकमत्ता पुलिस की ओर से शनिवार रात को स्थानीय शिवम वाटिका में छापा मारा गया। इस दौरान पुलिस ने सात लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।





गिरफ्तार लोगों में नानकमत्ता के अखिलेश मिश्रा, पिथौरागढ़ के हरीश प्रसाद तथा भगवान सिंह धारीयाल, खटीमा के धमेन्द्र बम, उत्तर प्रदेश में रामपुर के काजल, झारखंड में गुमला के अंशी मेरी मिंज उर्फ नुक्कु, दिल्ली के हरकेशनगर के पार्वती उर्फ सिमरण शामिल हैं।
पुलिस द्वारा छापेमारी में आपत्तिजनक वस्तुएं व कुछ नकदी भी हाथ लगी हैं। पुलिस ने मौके से 6 मोबाइल फोन व अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश करेगी कि इसमें कुछ सफेदपोशों का भी हाथ है अथवा नहीं।