Recent Posts

November 4, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे लोकप्रिय और स्वीकार्य राजनेता घोषित होने पर स्पीकर ने दी बधाई

देहरादून।
“द मॉर्निंग कंसल्ट” द्वारा दुनिया भर के राष्ट्राध्यक्षों की लोकप्रियता पर किए गए सर्वे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे लोकप्रिय और स्वीकार्य राजनेता घोषित होने पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री को अपने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के बड़े-बड़े राष्ट्रीय अध्यक्षों जिनमें अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ ही अन्य सभी राष्ट्रअध्यक्षों को पीछे छोड़ते हुए लोकप्रियता में 70 प्रतिशत रेटिंग हासिल करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है जोकि देशवासियों के साथ-साथ प्रवासी भारतीयों के लिए भी गौरव की बात है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि भारत वर्ष के इतिहास में अभी तक ऐसी उपलब्धि किसी राजनेता को हासिल नहीं हुई है, उन्होंने कहा कि इस लोकप्रियता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विगत 7 वर्षों से देश हित एवं जनता के हित में लिए गए साहसिक एवं कठोर निर्णय लेकर देश को विश्व में अग्रणी रखना है।श्री अग्रवाल ने कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं विलक्षण प्रतिभा के दम पर आज देश आत्मनिर्भर बनकर नित नए मुकाम हासिल कर रहा है एवं भारत विश्व के पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ने में कामयाब रहा है।

Share this post

More stories