June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

ओपन यूनिवर्सिटी मेंअवैध तरीकों से कुलपति के रिश्तेदारों को नौकरी देने पर आप की पौड़ी इकाई ने किया प्रदर्शन(VIDEOदेखें)

अवैध नियुक्तियां पर आप कार्यकर्ताओं ने पौड़ी में धन सिंह रावत के खिलाफ किया प्रदर्शन-आप

आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पौड़ी में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के ओपन यूनिवर्सिटी मेंअवैध तरीकों से नजदीकी और कुलपति के रिश्तेदारों को नौकरी देने पर विरोध प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ता आज दोपहर पौड़ी कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने नारेबाजी कर सरकार और धन सिंह रावत के खिलाफ मोर्चा खोला। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मन्त्री धन सिह रावत का पुतला दहन भी किया ।

इस दौरान मौजूद आप प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष दिग्मोहन नेगी ने कहा,एक तरफ सरकार बेरोजगारों को रोजगार नहीं दे पा रही दूसरी तरफ मंत्री अपने नजदीकी और कुलपति के रिश्तेदारों को अवैध तरीके से नौकरी देने का काम कर रही है जो सूबे के बेरोजगारों के साथ छलावा है।आप युवा मोर्चा अध्यक्ष दिग्मोहन नेगी ने कहा,सरकार को तत्काल कुलपति को बर्खास्त करना चाहिए और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को इस्तीफा देना चाहिए ।

इस दौरान प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा दिगमोहन सिह नेगी, विधानसभा प्रभारी मनोहर लाल पहाडी,राम प्रकाश प्रदेश उपाध्यक्ष,संजय बिष्ट, दिव्यांशु बहुगुणा,महिला मोर्चा प्रदेश सचिव श्रीमती रीना नेगी, नगर अध्यक्ष पौड़ी त्रिलोक सिह रावत, कार्यालय प्रभारी सौकार सिह नेगी,युवा मोर्चा पौड़ी शुभम पंवार,ठाकुर सिह नेगी, अनुसुया प्रसाद बहुगुणा, श्रीधर पंवार राजेन्द्र बिष्ट,मनीष रावत,मौ०कासिम समेत कई लोग शामिल हुए ।