June 17, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

भाजपा की पोल खोलेगी कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा,परिवर्तन यात्रा होगी 3 सितंबर खटीमा से

भाजपा की पोल खोलेगी कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा
—————————————————————
देहरादून।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है।
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि कांग्रेस की 3 सितंबर से खटीमा शहीद स्मारक से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा भाजपा के कारनामों का पर्दाफाश करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा अब चुनाव से कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री से जो घोषणा करवा रही हैं उसे जनता का कोई भला होने वाला नहीं है।