November 27, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने द पोली किड्स स्कूल के वार्षिकोत्सव में की शिरकत

नन्हे-मुन्ने बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन, विधायक ने बच्चों का उत्साहवर्धन कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की
देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम, देहरादून में आयोजित द पोली किड्स स्कूल, आमवाला के वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर अतिथि प्रतिभाग किया।


इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मनमोहक नृत्य एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।


विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और रचनात्मकता की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।

Share this post