May 25, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने बाबा जागनाथ के दर्शन कर जनता की मंगलकामना की

बिरेन्द्र सिंह कपकोटी

 

अल्मोड़ा।

जागेश्वर विधानसभा के प्रत्याशी रहे व भाजपा नेता सुभाष पांडेय ने बताया कि गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवभूमि उत्तराखंड में जनपद अल्मोडा के विश्व प्रसिद्व बाबा जागनाथ जी के पावन धाम जागेश्वर में आज विश्व की सबसे बडी़ लोकतान्त्रिक राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के मुखिया ‌राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्रीमान् जे पी नड्डा जी का स्वागत कर अभिनन्दन किया।

नड्डा के पूजा अर्चना के उपरान्त क्षेत्रीय जनता की तरफ से उनको जागेश्वर मन्दिर के विकास व अन्य क्षेत्रीय समस्याओं हेतु मांग पत्र सौपा।


नड्डा ने कहा कि भगवान जागनाथ जी से आप सभी के उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूँ।