November 27, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राठ महाविद्यालय पैठाणी पौड़ी गढ़वाल में संविधान दिवस पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी

पैठाणी। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राठ महाविद्यालय पैठाणी पौड़ी गढ़वाल द्वारा आज संविधान दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने भारतीय संविधान की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की, वक्ताओं ने कहा कि संविधान महज एक किताब नहीं बल्कि करोड़ो भारतीय के जीवन दर्शन है,

यह ऐसे महापुरुषों द्वारा निर्मित किया है जो राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पित रहे हैं, उन्हें भारत की संस्कृति परंपरा और जीवन दर्शन का ज्ञान था, यही कारण है कि आज भी भारतीय एकता अखंडता अक्षुण्य है, और आगे भी जीवंत रहेगी, गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 जितेन्द्र कुमार नेगी ने कहा कि आज युवाओ को संवैधानिक मूल्यों का ज्ञान अवश्य होना चाहिए, मुख्य अतिथि डॉ0 मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हमारा संविधान व्यक्ति को निर्भीक और काम करने आजादी प्रदान करता है। डॉ0 लक्ष्मी नौटियाल ने कहा कि संवैधानिक मूल्यों के बिना जीवन निरर्थक है, डॉ0 अखिलेश कुमार सिंह ने भारतीय संविधान को महत्वपूर्ण दस्तावेज बताते हुए संविधान निर्माण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी, उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं के मन -मस्तिष्क में उस समय केवल राष्ट्र की अक्षुण्णता का भाव ही था।

कार्यक्रम का आयोजन और संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 देव कृष्ण थपलियाल ने किया।
विचार गोष्ठी को अनेक स्वयंसेवी छात्र छात्राओं ने भी संबोधित किया किया।

Share this post

More stories