प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राज्य मंत्री धीरेन्द्र सिंह पंवार ने किया प्रतिभाग
मिशन 2027 के लिए भाजपा ने भरी हुंकार
हरिद्वार।मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री श्री धीरेन्द्र सिंह पंवार ने आज हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम में आयोजित भाजपा उत्तराखंड की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग किया।
बैठक में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी श्री राम माधव, प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, सह-प्रभारी श्री अरविंद मेनन, सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज सहित सांसदगण, कैबिनेट मंत्रीगण एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जनसेवा के संकल्प को धरातल पर उतारने तथा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ।

श्री पंवार ने कहा कि संगठन की मजबूती, समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता का अटूट विश्वास ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
इसी एकजुटता और संकल्प के साथ वर्ष 2027 में उत्तराखंड में पुनः प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने के लक्ष्य को साकार किया जाएगा।
