श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, विधायक ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना कर बढ़ाया उत्साह
देहरादून। रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ आज सहस्त्रधारा रोड स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्ति देखने को मिली। विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं उपस्थित अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
