November 5, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

बदरी विशाल के दरबार में राज्यमंत्री धीरेन्द्र सिंह पंवार ने टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

भगवान बदरी विशाल के श्रीचरणों में की प्रदेशवासियों के कल्याण, खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना
बदरीनाथ/देहरादून। मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं उत्तराखण्ड सरकार में राज्यमंत्री श्री धीरेन्द्र सिंह पंवार ने आज पावन श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


भगवान बदरी विशाल के दर्शन के उपरांत उन्होंने आध्यात्मिक शांति, असीम आनंद और दिव्य ऊर्जा की अनुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि हिमालय की पावन वादियों में स्थित श्री बदरीनाथ धाम श्रद्धा, आस्था और सनातन संस्कृति का दिव्य केंद्र है। अलकनंदा की पवित्र धारा और भगवान बदरी विशाल के जयकारों से गुंजायमान वातावरण प्रत्येक श्रद्धालु को आध्यात्मिक अनुभूति से भर देता है।
उन्होंने भगवान बदरी विशाल के श्रीचरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु की असीम कृपा उत्तराखण्ड के समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे।

प्रदेश निरंतर विकास, खुशहाली और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े तथा समाज में सुख, शांति, सद्भाव एवं भाईचारे की भावना मजबूत हो।
राज्यमंत्री श्री पंवार ने जनसेवा, समाजकल्याण और मानवता के प्रति समर्पण के संकल्प को और अधिक मजबूत करने की प्रार्थना भी की।

Share this post

More stories