October 12, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने तृतीय प्रेस्टीज ताइक्वांडो चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

“खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं, स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है” — उमेश शर्मा ‘काऊ’
देहरादून। उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में टचवुड स्कूल, सहस्रधारा रोड, देहरादून में आयोजित तृतीय प्रेस्टीज ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शुभारंभ रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला।


विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि खेल केवल शारीरिक व्यायाम का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, एकाग्रता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल हमें हार से सीखने, चुनौतियों का सामना करने और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।


उन्होंने कहा कि “स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।” आज के समय में बच्चों और युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ सकारात्मक सोच तथा टीम भावना को भी बढ़ावा मिलता है।


उन्होंने ताइक्वांडो जैसे आत्मरक्षा आधारित खेलों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल युवाओं में साहस, आत्मसंयम और आत्मरक्षा का कौशल विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरे समर्पण, मेहनत और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को उचित अवसर और प्रोत्साहन मिलना चाहिए, ताकि उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।


तृतीय प्रेस्टीज ताइक्वांडो चैंपियनशिप युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्राप्त करने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Share this post

More stories