May 2, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

टीम मोदी सपोर्टर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2 लोगों को सौंपी जिम्मेदारी,कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 

गोकुल बिष्ट

टीम मोदी सपोर्टर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2 लोगों को सौंपी जिम्मेदारी,कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
————————————————————–
हल्दूचौड़।
टीम मोदी सपोर्टर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय करन के द्वारा उत्तराखंड के भैरव खोलिया को राष्ट्रीय मंत्री व सोनू चंदोला को युवा मोर्चा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया।
इसके साथ ही उन्होंने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टीम मोदी सपोर्टर संघ में उत्तराखंड के दोनों पदाधिकारियों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलने से टीम के सभी कार्यकर्ताओं हर्ष का माहौल है।
मनोनयन के बाद दोनों पदाधिकारियों ने कहां कहां टीम मोदी सपोर्टर संघ द्वारा दिए गए पदभार का वे जिम्मेदारी से निर्वाहन करेंगे। कार्यकर्ताओं ने इन दोनों मनोनीत पदाधिकारियों का का भव्य स्वागत किया तथा उनको पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट कांडपाल व मुख्यमंत्री के करीबी शुभम अंडोला ,व्यापार मंडल अध्यक्ष चंदू खोलिया,कारोबारी रमेश अंडोला ,कमलेश चंदोला ,महिला मोर्चा पदाधिकारी रमा तिवारी ,जिलाध्यक्ष राजेन्द्र अधिकारी ,भुवन जोशी ,रजत खैरवार,महेंद्र बिष्ट त्रिलोक नेगी आदि मौजूद थे।

About The Author