May 2, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

बहिन बेटियों धर्म व जमीन की रक्षा हमें खुद करनी पड़ेगी-स्वामी दर्शन भारती

बहिन बेटियों धर्म व जमीन की रक्षा हमें खुद करनी पड़ेगी-स्वामी दर्शन भारती
———————————————————————-
लव जिहाद के खिलाफ देवभूमि उत्तराखंड की धामी सरकार ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जैसा सख्त कदम नहीं उठाया तो मैं सरकार के खिलाफ भी जा सकता हूं।यह कहना कि देवभूमि उत्तराखंड में कट्टर हिन्दू समर्थक,चिंतक,विचारक व वरिष्ठ समाजसेवी स्वामी दर्शन भारती का।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिये गये पत्र में स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि लव जिहाद व लैंड जिहाद पर योगी जी जैसा सख्त कदम उठाने के लिए सभी देश वासियों की तरफ से एक पत्र मैं आपको सौंप रहा हूं।
दर्शन भारती ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया जल्दी से जल्दी इस पर घोषणा करूंगा।
पत्र में आगे लिखा हुआ है कि अगर उत्तराखंड सरकार लव जिहाद व लैंड जिहाद पर योगी जी की तरह सख्त कदम नहीं उठाती तो सरकार के खिलाफ भी जाना पड़े तो मुझे जाना होगा।
अपनी बहन बेटियों,अपने धार्मिक स्थलों और उत्तराखंड की जमीन पर जो अतिक्रमण करके मजार व मदरसे खड़े किए जा रहे हैं इनके विरोध में तो जाना ही पड़ेगा।
सभी देवभूमि वासियों को अपनी बहन बेटी अपने धर्म और अपनी जमीन की रक्षा करनी होगी । बार-बार सरकार को भी जगाने जाता रहूंगा जब तक जिंदा हूं आवाज देता रहूंगा। देशवासियों जागो कहीं देर ना हो जाए,सरकारों के भरोसे बहन बेटियों जमीनों धर्म को नहीं छोड़ा जा सकता इसकी रक्षा कुछ हमें भी करनी होगी।

About The Author