September 23, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

सराहनीय।तीन साल से गायब ब्राह्मणथाला का बंदोबस्ती रिकॉर्ड एक दिन में बरामद

राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की पहल के बाद प्रशासन ने चलाया अभियान, 1200 से अधिक बस्तों की खंगाली गईं फाइलें
गोपेश्वर। राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के पैतृक गांव ब्राह्मणथाला का करीब तीन साल से गायब बंदोबस्ती रिकॉर्ड आखिरकार राजस्व अभिलेखागार में मिल गया।प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए एक ही दिन में रिकॉर्ड की तलाश पूरी कर ली।
ब्राह्मणथाला गांव के ग्राम प्रधान दीपक थपलियाल ने 15 सितंबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया था कि गांव का बंदोबस्ती रिकॉर्ड पिछले तीन वर्षों से कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार में उपलब्ध नहीं था।
मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने करीब 1200 बस्तों को खंगालकर रिकॉर्ड की तलाश शुरू की। पोखरी ब्लॉक के संबंधित गांव का बंदोबस्ती रिकॉर्ड अंततः एक ग्राम पंचायत के दस्तावेजों के बीच मिल गया।
इस दौरान रिकॉर्ड की तलाश के लिए कर्मचारियों के साथ सात पीआरडी जवानों को भी लगाया गया। पूरे दिन चली खोजबीन के बाद प्रशासन को सफलता मिली।
राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि उन्होंने शासन और चमोली के जिलाधिकारी से भी इस संबंध में बात की थी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की गंभीरता से जांच के बाद रिकॉर्ड मिल गया है और अब ग्रामीण आसानी से अपना बंदोबस्ती रिकॉर्ड प्राप्त कर सकेंगे।

Share this post