October 19, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

धामी सरकार मेडिकल शिक्षा के विस्तार और छात्रों के भविष्य के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध : हनी पाठक

इसी सत्र से रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई शुरू कराने को धामी सरकार गंभीर

मेडिकल कॉलेजों को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम, छात्रों के हित सुरक्षित करने को प्रतिबद्ध धामी सरकार

छात्रों के भविष्य को लेकर राजनीति नहीं, मेडिकल कॉलेजों के लिए गंभीरता से काम कर रही धामी सरकार

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती हनी पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार उत्तराखंड में मेडिकल शिक्षा के विस्तार और प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर और पिथौरागढ़ राजकीय मेडिकल कॉलेज उत्तराखंड के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजनाएं हैं। इन मेडिकल कॉलेजों के निर्माण और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि इसी शैक्षिक सत्र में मेडिकल की पढ़ाई शुरू हो, ताकि उत्तराखंड के मेधावी छात्र अपने ही प्रदेश में बेहतर चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर सकें।

श्रीमती हनी पाठक ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता करने का केवल राजनीतिक दिखावा कर रही है, जबकि धामी सरकार इस विषय पर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। मेडिकल कॉलेजों से संबंधित आवश्यक औपचारिकताओं और मान्यता की प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार लगातार संबंधित विभागों और केंद्रीय स्तर पर संपर्क एवं समन्वय बनाए हुए है। राष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत पैरवी की जा रही है, ताकि आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी हों और छात्रों के हित पूरी तरह सुरक्षित रहें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार का प्रयास केवल मेडिकल कॉलेजों की इमारतें खड़ी करना नहीं, बल्कि उत्तराखंड में एक मजबूत चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य ढांचा विकसित करना है। इसके लिए आवश्यक संसाधनों, फैकल्टी, बुनियादी ढांचे और अन्य मानकों को पूरा करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को हर विकास कार्य में केवल राजनीति दिखाई देती है। जिन मेडिकल कॉलेजों के माध्यम से उत्तराखंड के युवाओं को भविष्य में बड़े अवसर मिलने जा रहे हैं, उन परियोजनाओं को लेकर कांग्रेस भ्रम और आशंका फैलाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि धामी सरकार छात्रों और अभिभावकों की चिंताओं को पूरी तरह समझती है और किसी भी छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। सरकार सभी आवश्यक कदम उठाते हुए यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में इसी शैक्षिक सत्र से मेडिकल शिक्षा प्रारंभ हो सके।

श्रीमती हनी पाठक ने कहा कि कांग्रेस को अनावश्यक बयानबाजी और भय का माहौल बनाने के बजाय उत्तराखंड के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के विस्तार में सरकार के सकारात्मक प्रयासों का समर्थन करना चाहिए। धामी सरकार पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य कर रही है तथा प्रदेश के युवाओं के भविष्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार का संकल्प स्पष्ट है, प्रदेश के युवाओं को बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर भविष्य उपलब्ध कराना।

Share this post