September 2, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

रायपुर विधायक के समर्थन में सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, आकांक्षा नेगी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

चार दिन का अल्टीमेटम: मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो एसएसपी कार्यालय घेरने की चेतावनी

देहरादून। रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। मंगलवार को तपोवन मंडल, रायपुर मंडल, अजबपुर मंडल एवं वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेहरू कॉलोनी एवं रायपुर थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और पुलिस को तहरीर सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी की पुत्री आकांक्षा नेगी पर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा जांच में आरोप सही पाए जाने पर आकांक्षा नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधि के खिलाफ इस तरह की कथित अभद्र टिप्पणी को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चार दिन का समय देते हुए कहा कि यदि निर्धारित अवधि में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय का घेराव करेंगे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ के समर्थन में नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन से मामले में शीघ्र और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।