June 18, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

टीम मोदी सपोर्टर संघ ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

बिरेन्द्र कपकोटी

हल्दूचौड़

टीममोदी सपोर्टर संघ द्वारा आज कारगिल विजय दिवस पर हल्दूचौड़ में कारगिल शहीद अमर बलिदानी सीमा सुरक्षा बल के सूबेदार स्व० देवीदत्त खोलिया जी स्मारक में श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।इस अवसर पर शहीद की वीरांगना आशा खोलिया व पुत्र राकेश खोलिया ने एक दीपक शहीदों के नाम प्रज्वलित किया तथा पुष्पांजलि देकर नमन किया।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नन्हे बच्चों दीक्षा खोलिया जयश्री खोलिया तेजस खोलिया ने शहीदों को समर्पित देशभक्ति गीत गाकर सभी को भावविभोर कर भावुक कर दिया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट गणेश कांडपाल प्रदेश महामंत्री भैरव खोलिया प्रदेश संगठन मंत्री युवा मोर्चा सोनू चंदोला महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी रामा तिवारी जिला अध्यक्ष नैनीताल राजेंद्र अधिकारी जिला उपाध्यक्ष मनोज बिष्ट जिला महामंत्री सुरेश बिष्ट महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी बबीता चंदोला विधानसभा उपाध्यक्ष नेगी के अलावा शहीद के परिजनों में उनकी वीरांगना उनके सुपुत्र उनके बड़े भाई पूर्व फौजी पुरषोत्तम खोलिया पूर्व सूबेदार गोपाल दत्त खोलिया पूर्व फौजी केवलानंद खोलिया महेश चंद खोलिया केदार खोलिया जगदीश खोलिया गिरीश खोलिया पुष्पा खोलिया पार्वती खोलिया भावना खोलिया व नन्हे बच्चों सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।