August 27, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

भाजपा को मिली नई ताकत, गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट का पार्टी में विलय

प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने किया नए साथियों का स्वागत, बोले—सशक्त उत्तराखंड के संकल्प को मिलेगी नई मजबूती

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार को आज उस समय नई मजबूती मिली, जब गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट का भाजपा में विलय हुआ। फ्रंट के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सूर्य विक्रम शाही सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा की विचारधारा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट ने गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से पार्टी का संगठनात्मक आधार और अधिक मजबूत होगा तथा जनसेवा के कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी।


श्री महेन्द्र भट्ट ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट का भाजपा में विलय विकसित एवं सशक्त उत्तराखंड के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ने वाला व्यापक संगठन है। समाज के विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों से मिल रहा समर्थन इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड सरकार की नीतियों पर जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नए साथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके अनुभव, समर्पण और सक्रिय सहभागिता से भाजपा संगठन को नई शक्ति मिलेगी और उत्तराखंड को विकसित एवं सशक्त राज्य बनाने के अभियान को और गति मिलेगी।

इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष श्री सूर्य विक्रम शाही, उपाध्यक्ष एडवोकेट श्री आर.बी. नेपाली, सचिव श्री प्रेम सिंह क्षेत्री, इंजीनियर श्री मेघ बहादुर थापा, श्री इंद्रेश उपाध्याय, श्रीमती शुभवंती उपाध्याय एवं श्री ललित थापा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।