Recent Posts

August 13, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आवास पर फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने अपने आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अपने घर, कार्यालय एवं प्रतिष्ठान पर राष्ट्रीय ध्वज पूरे गर्व और सम्मान के साथ फहराने की अपील की।
उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करना हम सभी का दायित्व है।
महेंद्र भट्ट ने प्रदेशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी करने तथा तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर लेकर harghartiranga.com पर साझा करने का भी आह्वान किया।

More stories