August 10, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

कैलाश मानसरोवर यात्रा दल से गीता पुष्कर धामी ने की आत्मीय भेंट, सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की दी शुभकामनाएं

टनकपुर। कुमाऊं मंडल विकास निगम के शारदा टूरिस्ट रेस्ट हाउस, टनकपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी, “सेवा संकल्प फाउंडेशन” चैरिटेबल ट्रस्ट की चेयरपर्सन तथा प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता गीता पुष्कर धामी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले 12 राज्यों के 44 सदस्यीय यात्रा दल से आत्मीय भेंट की।


इस दौरान उन्होंने यात्रियों से यात्रा की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं अब तक के अनुभवों की जानकारी ली।

उन्होंने सभी यात्रियों को मंगलमय, सुखद एवं सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।


गीता धामी ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि हमारी आस्था, आध्यात्मिक चेतना और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। उत्तराखंड की पावन धरती पर यात्रा के पड़ाव के दौरान यात्रियों का स्वागत और सेवा-सत्कार करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।


उन्होंने कहा कि यह यात्रा दल कल प्रातः टनकपुर से आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करेगा।

उन्होंने भगवान महादेव से सभी यात्रियों की यात्रा सुरक्षित, सुगम एवं सफल होने की प्रार्थना की तथा कामना की कि सभी यात्री सुखद एवं आध्यात्मिक अनुभवों के साथ अपने गंतव्य तक पहुंचें।