August 6, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

शिव महापुराण कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ बोले—सनातन संस्कृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर

देहरादून। रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने धर्मपुर चौक स्थित सिद्ध पीठ प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ में सहभागिता कर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया तथा शिव महापुराण कथा का श्रवण कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।


इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि श्री शिव महापुराण मानव जीवन को धर्म, सत्य, सेवा, त्याग और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला अमूल्य ग्रंथ है।

उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से मन में आध्यात्मिक चेतना का जागरण होता है और समाज में प्रेम, सद्भाव, संस्कार तथा नैतिक मूल्यों को नई शक्ति मिलती है।


विधायक ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपरा की आत्मा हैं। इनका नियमित आयोजन समाज को जोड़ने, नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से परिचित कराने और आध्यात्मिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं।


उन्होंने सफल आयोजन के लिए समस्त आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और प्रदेश की निरंतर उन्नति की प्रार्थना की।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों की उपस्थिति रही। शिव भजनों और महापुराण कथा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।