देहरादून: राज्य आंदोलनकारियों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
देहरादून। राज्य आंदोलनकारी मंच ने उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि हीरा सिंह बिष्ट का निधन उत्तराखंड की राजनीति, समाज और राज्य आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति है।
मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी और प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने कहा कि राज्य हितों और आंदोलनकारियों के मुद्दों पर जब भी संघर्ष हुआ, हीरा सिंह बिष्ट ने हमेशा उनका समर्थन किया।
वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी नेता ओमी उनियाल ने कहा कि बिष्ट का जीवन जनसेवा और राज्य के विकास के लिए समर्पित रहा।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि हीरा सिंह बिष्ट के संघर्ष और विकास कार्यों को देहरादून की जनता हमेशा याद रखेगी। उन्होंने अपने कार्यकाल में क्रिकेट को नई पहचान दिलाने, आईटी पार्क, स्टेडियम निर्माण और अंतरराज्यीय बस अड्डे जैसी कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर पर वरिष्ठ आंदोलनकारी ओमी उनियाल, रामलाल खंडूड़ी, पृथ्वी सिंह नेगी, केशव उनियाल,जयदीप सकलानी, सतेंद्र भंडारी, गणेश डंगवाल, सुरेश नेगी, मनोज नौटियाल, मोहन खत्री, कुलदीप कुमार, विपिन नेगी सहित अनेक राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे।
