July 27, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

उत्तराखंड भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए उच्च स्तरीय टास्क फोर्स गठित करने पर जताया आभार

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए गठित उच्च स्तरीय टास्क फोर्स के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे करोड़ों विद्यार्थियों और युवाओं के हित में उठाया गया ऐतिहासिक कदम बताया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सदैव देश के युवाओं की प्रतिभा, परिश्रम और सपनों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि नई टास्क फोर्स परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, आधुनिक और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी।
महेन्द्र भट्ट के अनुसार इस पहल से प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली अनियमितताओं और गड़बड़ियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पहले ही नकल विरोधी कानून को सख्ती से लागू करने और परीक्षा संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए कई कदम उठा चुकी है।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस नई व्यवस्था से देश के मेधावी युवाओं का परीक्षा प्रणाली पर भरोसा और अधिक मजबूत होगा तथा उन्हें निष्पक्ष अवसर प्राप्त होंगे। भाजपा ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।