July 21, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

बढ़ रहा भाजपा का कुनबा,पार्टी में शामिल हुए कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता

देहरादून। भाजपा का संगठन लगातार मजबूत होता जा रहा है। पार्टी मुख्यालय में दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।


इस अवसर पर कुंदन परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर विभिन्न क्षेत्रों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार के लगातार बढ़ते जनाधार से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में नरेंद्रनगर और टिहरी विधानसभा क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे। इनमें ग्राम प्रधान सावित्री देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह, सभासद विजय सिंह पंवार, राजेंद्र सिंह पंवार, प्रेम सिंह चौहान, बलदेव सिंह सजवाण, मातवर सिंह सजवाण, मनोज सिंह सजवाण, कलावती देवी, कमल सिंह नेगी और कृष्ण सिंह चौहान समेत अन्य लोग शामिल हैं।


इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।