July 14, 2026

Hind Savera News Portal

Just another WordPress site

रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित राज्यव्यापी स्वास्थ्य शिविर का विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने किया निरीक्षण

देहरादून। रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रायपुर (देहरादून) में आयोजित राज्यव्यापी स्वास्थ्य शिविर में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की।


विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।


उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। राज्यव्यापी स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं और जागरूकता प्रदान की जा रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस जनकल्याणकारी अभियान में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विधायक ने स्वास्थ्य विभाग की टीम की सराहना की।